स्वीप के तहत बीकेटी में मतदाता जागरूकता क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित, 21 विद्यालयों के 84 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
जनपत की खबर Nov 16, 2026 at 09:40 PM , 81लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बेहटा, बीकेटी में विधानसभा स्तरीय ELC क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता प्रातः 11 बजे शुरू हुई, जिसमें बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के 21 विद्यालयों के कुल 84 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का आयोजन विधानसभा नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य श्री प्रफुल्ल कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह, डॉ. सुनीता यादव, डॉ. मनीषा मिश्रा, मानसी आर्य, तनवीर फातिमा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।
क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित 10-10 विद्यार्थियों को आगामी 18 नवंबर 2026 को राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।








_page-0001.jpg)
























Comments