*युवाओं को तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योगी सरकार का ऐतिहासिक कदम : नन्दी*
जनपत की खबर Nov 15, 2026 at 06:45 PM , 27*भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए औद्योगिक विकास मंत्री*
*25 लाख टैबलेट वितरण अभियान युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के साथ ज्ञान, कौशल और नवाचार को करेगा प्रोत्साहित*
लखनऊ। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत 25 लाख टैबलेट वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मंत्री नन्दी ने कहा कि सशक्त युवा ही समृद्ध उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव हैं। युवाओं को आधुनिक तकनीक, डिजिटल संसाधनों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुरू किया गया यह अभियान एक ऐतिहासिक पहल है। इससे प्रदेश के लाखों युवाओं को अपने सपनों को साकार करने और भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने का अवसर मिलेगा।
मंत्री नन्दी ने स्वामी विवेकानन्द के प्रेरणादायी विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वामी जी ने कहा था, "उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।" उनके नाम पर संचालित यह योजना प्रदेश के युवाओं को इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही है।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश की वास्तविक प्रगति केवल सड़कों, एक्सप्रेसवे और बड़े-बड़े उद्योगों से नहीं मापी जाती, बल्कि यह भी महत्वपूर्ण है कि वहां के युवाओं के लिए कितने अवसर सृजित हो रहे हैं। आज की दुनिया में ज्ञान, कौशल और तकनीक सबसे बड़ी पूंजी हैं। जिस युवा के पास इन तीनों की ताकत है, उसके लिए सफलता और संभावनाओं के अनगिनत द्वार खुलते हैं।
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले साढ़े नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की पहचान और संभावनाओं में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है। एक समय प्रदेश को बीमारू राज्यों की श्रेणी में गिना जाता था और निवेशक यहां आने से हिचकिचाते थे। कानून-व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं को लेकर अनेक चुनौतियां थीं। लेकिन आज उत्तर प्रदेश निवेश के सर्वश्रेष्ठ गंतव्यों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर चुका है। देश-दुनिया के निवेशक प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। बेहतर कानून-व्यवस्था, पारदर्शी प्रशासन, मजबूत आधारभूत ढांचा और उद्योगों के अनुकूल वातावरण इस परिवर्तन के प्रमुख आधार बने हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा शक्ति अपनी योग्यता, प्रतिभा और नवाचार के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तन का नेतृत्व कर रही है। यही युवा शक्ति उत्तर प्रदेश को सांस्कृतिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास के महामार्ग पर निरंतर आगे बढ़ा रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments