नगर क्षेत्र जोन एक में आउट-ऑफ-स्कूल बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान तेज, तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
राष्ट्रीय Mar 25, 2026 at 04:20 PM , 87लखनऊ।
राजधानी के स्थित वार्ड संसाधन केन्द्र हजरतगंज में 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के आउट-ऑफ-स्कूल बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में नगर क्षेत्र के जोन-1 एवं जोन-3 के शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को घर-घर सर्वे कर विद्यालय से बाहर बच्चों की पहचान करने, उनके अभिभावकों से संवाद स्थापित करने तथा बच्चों को पुनः स्कूल से जोड़ने की प्रभावी रणनीतियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना और ड्रॉपआउट दर को न्यूनतम करना रहा।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. पूनम मिश्रा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि “कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। शिक्षकों को संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ घर-घर जाकर ऐसे बच्चों की पहचान करनी होगी, जो किसी कारणवश स्कूल से दूर हो गए हैं। हमें केवल नामांकन ही नहीं, बल्कि बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय से जोड़कर उनकी निरंतर उपस्थिति भी सुनिश्चित करनी है।”
उन्होंने आगे कहा कि “अभिभावकों को जागरूक करना और शिक्षा के महत्व को समझाना इस अभियान की सफलता की कुंजी है। सभी शिक्षक इस दिशा में मिशन मोड में कार्य करें, ताकि हर बच्चा शिक्षित और सशक्त बन सके।”
प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागी शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे कार्य को तेजी से पूरा कर अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
_a97da629b098b75c294dffdc3e463904.jpg)

_6c4b761a28b734fe93831e3fb400ce87.jpg)



























Comments