**1 लाख का इनामी बदमाश सुनील उर्फ गूंगे गिरफ्तार, STF ने प्रयागराज से दबोचा**
राष्ट्रीय Aug 09, 2026 at 02:46 PM , 34**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के इनामी वांछित अपराधी सुनील कुमार उर्फ गूंगे को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने उसे प्रयागराज के फाफामऊ इलाके से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी चोरी, लूट और डकैती समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।





























Comments