यूपी एसटीएफ ने लूट करने वाले गिरोह का किया खुलासा, मास्टरमाइंड दिनेश चंद्र यादव समेत छह गिरफ्तार
जनपत की खबर Nov 09, 2026 at 03:50 PM , 34**कैश कैरियरों को बनाते थे निशाना, आरोपियों के कब्जे से 48.45 लाख रुपये, अवैध पिस्टल, कारतूस और सात मोबाइल बरामद**
**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने राजधानी में कैश कैरियरों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड दिनेश चंद्र यादव समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 48.45 लाख रुपये नकद, एक अवैध पिस्टल, दो कारतूस और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
एसटीएफ के अनुसार, यह गिरोह कैश कैरियरों की रेकी करने के बाद उन्हें निशाना बनाता था। वारदात के दौरान आरोपी स्कूटी सवार कैश कैरियरों को कार से टक्कर मारकर गिरा देते थे और इसके बाद नकदी लूटकर फरार हो जाते थे।
गिरोह पर लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में कई बड़ी लूट की वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। इनमें विराजखंड सब्जी मंडी के पास 22 लाख रुपये, जुलाई महीने में विराटखंड में 45 लाख रुपये और आशियाना के सेक्टर-जी में 1.55 करोड़ रुपये की लूट शामिल है।
एसटीएफ ने आरोपियों को सहारा पुल के नीचे क्रिकेट एकेडमी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस अब गिरोह के अन्य आपराधिक मामलों और बरामद रकम के संबंध में पूछताछ कर रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments