कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की अंतर्मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में लखनऊ, झांसी और रामपुर की बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन

अन्य खबरे , 199

लखनऊ। जनपद लखनऊ के चौक स्टेडियम में रविवार, 9 अगस्त 2026 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की अंतर्मंडलीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक (षष्ठ मंडल) श्याम किशोर तिवारी के निर्देशन में हुआ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में लखनऊ, झांसी एवं मुरादाबाद मंडल की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न भार वर्गों में बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे— 22 किलोग्राम भार वर्ग में रामपुर की अवनी, 26 किलोग्राम में रामपुर की आख्या, 30 किलोग्राम में झांसी की रोशनी, 34 किलोग्राम में लखनऊ की परी तथा 38 किलोग्राम भार वर्ग में लखनऊ की आरती विजेता रहीं।
अंडर-17 वर्ग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में लखनऊ की शालू पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में विजेता बालिकाओं को खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय रामराज ने मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक बालिका सविता शुक्ला, व्यायाम शिक्षिका नीलम सिंह, संजय पांडे, खेल अनुदेशक प्रियंका गुप्ता, शिव कुमारी गुप्ता, ऊषा यादव, वार्डन नीलिमा सिंह, शाहीन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top