**लखनऊ में सनसनी: सालेह नगर चौराहे पर लावारिस कार से मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप**

अन्य खबरे , 49

**लखनऊ।** राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र स्थित सालेह नगर चौराहे पर गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कई घंटों से लावारिस खड़ी एक **स्विफ्ट डिजायर कार (UP 33 BB 8989)** से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
 
सूचना मिलते ही आशियाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कार के अंदर **एक युवक का शव** मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन के मालिक और मृतक की पहचान करने के प्रयास भी जारी हैं।
 
**फिलहाल युवक की मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।** पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों तथा घटना की परिस्थितियों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top