बिहार अदानी पावर मामले में लोकायुक्त बिहार को शिकायत
राष्ट्रीय Nov 10, 2025 at 11:42 AM , 206लखनऊ।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बिहार सरकार द्वारा अदानी पावर को दिए गए 2400 मेगावाट थर्मल पावर प्रोजेक्ट और इस संबंध में किए गए भूमि आवंटन के संबंध में लोकायुक्त बिहार को शिकायत भेजी है.
अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि इस मामले में बिहार सरकार द्वारा अपने स्थापित नीतियों से विचलन करते हुए 1020 एकड़ भूखंड लगभग शून्य धनराशि पर अदानी पावर को दिए जाने की बात सामने आई है, जिससे राजकोष को भारी क्षति हो रही है.
इतना ही नहीं वर्तमान समय में बिजली खरीद की फिक्स रेट अधिकतम लगभग रुपए 2.75 प्रति यूनिट की मानी जाती है, जबकि इस मामले में फिक्स्ड रेट रुपए 4.16 प्रति यूनिट निर्धारित की गई है, जिससे प्रति यूनिट लगभग 1.25 रुपए अधिक धनराशि अदानी पावर को दी जा रही है.
इससे 2400 मेगावाट पावर प्लांट में 85% कैपेसिटी पर विद्युत उत्पादन होने से राजकोष में 2000 करोड रुपए प्रति वर्ष से अधिक की क्षति होती दिखती है.
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि ये तथ्य स्पष्ट रूप से गंभीर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हैं जिसकी जांच आवश्यक है.






























Comments