असम सीएम के चुनावी भाषण पर FIR की मांग

अन्य खबरे , 150

लखनऊ।

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा पूर्णिया, बिहार के जलालपुर में 6 नवंबर 2025 को दिए गए चुनावी भाषण के संबंध में चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है.

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने भाषण में नरेंद्र मोदी है, हिंदू है सहित तमाम ऐसी बातें कहीं, जो धर्म के आधार पर वोट पाने का स्पष्ट प्रयास दिख रहा था.

 उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए आचार संहिता के नियम 1 और 3 में चुनावी भाषण में धर्म का कोई भी प्रयोग पूरी तरह वर्जित है. इसी तरह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123(3) में चुनाव भाषण में धर्म का प्रयोग दंडनीय अपराध है.

 अमिताभ ठाकुर ने बातों का संज्ञान लेकर हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और एफआईआर की मांग की है.

Related Articles

Comments

Back to Top