DM लखनऊ विशाख G ने आज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया।

अन्य खबरे , 183

लखनऊ।

DM लखनऊ विशाख G ने आज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु विधानसभा-175 लखनऊ कैंटोनमेंट एवं विधानसभा-172 लखनऊ उत्तर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तोप खाना, कैंटोनमेंट स्थित बूथ संख्या 387, 388, 389 एवं 390 का स्थलीय निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की एवं संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। तत्पश्चात उन्होंने दिल्कुशा क्षेत्र स्थित बूथ संख्या 324, 325, 328, 330 एवं 331 का एवं अलीगंज सेक्टर बी के बूथ संख्या 208, 209, 210 और 211का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ से गणना प्रपत्रों के वितरण की स्थिति, मतदाताओं से सम्पर्क की प्रगति तथा मोबाइल एप के माध्यम से की जा रही मार्किंग की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदाता तक गणना प्रपत्र समयबद्ध रूप से पहुंचे तथा सभी गणना प्रपत्र विधिक रूप में भरकर दिनांक 04 दिसम्बर, 2025 से पूर्व संकलित कर लिए जाएं।

     जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Comments

Back to Top