DM विशाख G ने आज उत्तर प्रदेश में स्थापित किए जा रहे प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (PM MITRA) पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया।
जनपत की खबर Apr 17, 2025 at 08:35 PM , 180लखनऊ-
DM विशाख G ने आज उत्तर प्रदेश में स्थापित किए जा रहे प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (PM MITRA) पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया।
यह महत्वपूर्ण परियोजना ग्राम अटारी, तहसील मलीहाबाद, जनपद लखनऊ में प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से श्री अमित सिंह पाल, सहायक निदेशक तथा Ernst & Young (EY) के परामर्शदाता श्री स्कंद प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी मलिहाबाद, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पार्क की बाउंड्री वॉल, सेतु निगम द्वारा प्रस्तावित पुल निर्माण कार्य, तथा विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे प्रमुख कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित विभागों के कार्यों की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा की गई:
1) लोक निर्माण विभाग (PWD) – पार्क से संबंधित सड़क संपर्क (Road Connectivity) का कार्य
2) उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (UPSIDC) – बाउंड्री वॉल निर्माण एवं साइट कार्यालय का निर्माण
3) जल निगम – जल आपूर्ति प्रणाली (Water Supply Infrastructure)
4) उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPTCL) – विद्युत उपकेंद्र (Substation) की स्थापना
5) सेतु निगम – पुल निर्माण (Bridge Work) से संबंधित कार्य
उक्त सभी विभागों द्वारा अपने-अपने प्रगति कार्यों की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई। निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि पार्क में 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र (Substation) की स्थापना 5 एकड़ में होनी है जिसका एस्टीमेट भेजा जा चुका हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पार्क के बाउंड्री वाल निर्माण के कार्य का भी जायज़ा लिया गया। अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया कि बाउंड्री वाल का कार्य लगभग 25% पूरा हो चुका है। जुलाई अंत तक बाउंड्री वाल निर्माण का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत निर्माण कार्यों को पूर्ण करें।
उक्त के बाद जिलाधिकारी द्वारा पी0एम0 मित्र टेक्सटाइल पार्क हेतु सड़क एवं सेतु निर्माण कार्य प्रगति का भी जायज़ा लिया गया। निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक श्री अमित कुमार वर्मा द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि परियोजना के अंतर्गत निम्नलिखित निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं:
• आउटर रिंग रोड रैथा अण्डरपास से टेक्सटाइल पार्क तक 14.280 कि.मी. लम्बी चार लेन सड़क का निर्माण।
• आई.आई.एम. लखनऊ से आउटर रिंग रोड रैथा अण्डरपास तक 8.400 कि.मी. सड़क का दो लेन से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण।
• गोमती नदी पर 212.03 मीटर लम्बाई के दो पृथक सेतुओं का निर्माण।
यह मार्ग लखनऊ के आउटर रिंग रोड को पी.एम. मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल एंड अपैरल पार्क से जोड़ेगा, जिससे यह क्षेत्र लखनऊ शहर से सीधे जुड़ सकेगा। इससे टेक्सटाइल पार्क तक यातायात सुलभ होगा और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। वर्तमान में सेतु निर्माण कार्य लगभग 40% कार्य पूरा हो गया हैं।

































Comments