नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही विभागीय योजनाओं की जानकारी को जन समुदाय तक पहुंचाया

जनपत की खबर , 156

लखनऊ।
विकासखंड बख्शी का तालाब में स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा ग्राम सभा बेहटा , गुडंबा व कुम्हरावा में मुस्कान का नाटक समिति द्वारा बुनियाद नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जिसका उद्देश्य बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही सभी विभागीय योजनाओं को जन समुदाय तक पहुंचाना ,प्रचार प्रसार करना व शत प्रतिशत नामांकन हेतु अभिभावकों को प्रेरित करना था। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी प्रीती शुक्ला  स्कूल चलो अभियान प्रभारी शिक्षक अनुराग सिंह राठौड़, एआरपी क्षमता तिवारी, नंदनी खन्ना, दिनेश श्रीवास्तव, वंदना मिश्रा, दीपक कुमार मिश्रा,केतकी देवी, भारती तिवारी, प्रमिला,शैल बाजपेई, रिचा त्रिपाठी ,शिखा वर्मा
कौशलेंद्र सिंह, एकता वर्मा,अमर वर्मा, शैल,अनुराग मुखर्जी, जरीन, शिखा श्रीवास्तव,सहित सैकड़ो अभिभावक, शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top