कौशल विकास औपचारिक शिक्षा से कम नहीं, आत्मनिर्भरता का आधार है हुनर: राजनाथ सिंह
जनपत की खबर Nov 21, 2026 at 07:30 PM , 5**पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में बोले रक्षामंत्री- पहली बार दिल्ली से बाहर लखनऊ में आयोजन होना यूपी के लिए गौरव की बात**
**लखनऊ।** केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास औपचारिक शिक्षा से किसी भी मायने में कम नहीं है। ज्ञान व्यक्ति को समझ प्रदान करता है, कौशल उसे सामर्थ्य देता है और इन दोनों का समन्वय ही व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाता है।
रक्षामंत्री ने कहा कि आज का अवसर कई मायनों में विशेष है, क्योंकि राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन पहली बार दिल्ली से बाहर लखनऊ में किया जा रहा है। यह उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। इस आयोजन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी बधाई दी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी भारतीय परंपरा ने हमेशा ज्ञान और कौशल के समन्वय को महत्व दिया है। ज्ञान से व्यक्ति को समझ मिलती है, जबकि कौशल उसे अपनी क्षमता का उपयोग करने की सामर्थ्य प्रदान करता है। जब दोनों एक साथ आते हैं, तभी व्यक्ति सही मायने में आत्मनिर्भर बनता है।
उन्होंने कहा कि पहले दीक्षांत समारोह मुख्य रूप से विश्वविद्यालयों और बड़ी-बड़ी डिग्रियों से जुड़े होते थे, लेकिन राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह ने इस सोच को बदलने का काम किया है। इस आयोजन ने यह संदेश दिया है कि कौशल विकास औपचारिक शिक्षा से किसी भी मामले में कम नहीं है। बल्कि यह औपचारिक शिक्षा का पूरक भी है और उसे और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक भी है।
रक्षामंत्री ने कहा कि आज के बदलते दौर में केवल शैक्षणिक डिग्री पर्याप्त नहीं है। युवाओं के पास व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता और काम करने का हुनर होना भी जरूरी है। कौशल विकास के माध्यम से युवा न केवल रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments