आज भी सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील

जनपत की खबर , 13

**लखनऊ।** प्रदेश में रविवार, 22 नवंबर 2026 को भी सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश कार्यालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।
 
कार्यालय के अनुसार, जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं। वहीं, मतदाता सूची में दर्ज किसी विवरण में संशोधन कराने के लिए फॉर्म-8 भरकर आवेदन किया जा सकता है।
 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने नागरिकों से विशेष अभियान दिवस में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा है कि इससे मतदाता सूची को शुद्ध, समावेशी और अद्यतन बनाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top