गर्भावस्था के दौरान सही रखें खानपान, रहें तनावमुक्त : हिन्दुस्तान अनोखी क्लब का आयोजन
लखीमपुर खीरी Aug 24, 2025 at 02:45 PM , 105लखीमपुर खीरी। हिन्दुस्तान अनोखी क्लब और मैनकाइंड फार्मा प्रेगा न्यूज़ के संयुक्त तत्वावधान में सरना होटल में गर्भावस्था पर केंद्रित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खानपान, दिनचर्या और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारियां दीं।
कार्यक्रम का उद्घाटन डाइटीशियन डॉ. शालू गुप्ता, गाइनाकोलॉजिस्ट डॉ. सुप्रिया मिश्रा, लाइफस्टाइल एक्सपर्ट एवं रेडक्रॉस सेक्रेटरी आरती श्रीवास्तव, मैनकाइंड फार्मा प्रेगा न्यूज़ के सीनियर मैनेजर ट्रेड मार्केटिंग हेड सिरीष पाठक और इंदिरा नर्सिंग होम के एमडी श्याम जी अग्निहोत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विशेषज्ञों ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, योग और व्यायाम अत्यंत जरूरी हैं। डॉ. शालू गुप्ता ने कहा कि भारतीय थाली विटामिन, मिनरल और प्रोटीन से भरपूर होती है, ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अलग से प्रोटीन पाउडर की जरूरत नहीं है।
डॉ. सुप्रिया मिश्रा ने कहा कि प्रेग्नेंसी में देरी होने पर महिलाओं को ताने देने के बजाय सहानुभूति और भावनात्मक सहयोग देना चाहिए। समय पर इलाज और सही परामर्श मिलने पर हर महिला मातृत्व सुख प्राप्त कर सकती है।
लाइफस्टाइल एक्सपर्ट आरती श्रीवास्तव ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समाज में गर्भावस्था से जुड़े कई मिथक प्रचलित हैं, जिन्हें तोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम से महिलाएं निश्चित रूप से प्रेरणा लेंगी।
इस अवसर पर मैनकाइंड फार्मा के सीनियर मैनेजर सिरीष पाठक ने कहा कि “हम सिर्फ प्रोडक्ट नहीं बेचते, बल्कि लाखों परिवारों से हमारा भावनात्मक जुड़ाव है। हमारे प्रोडक्ट 99.9 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ परिणाम देते हैं। इसी विश्वास के कारण पिछले वर्ष कंपनी ने 13 हजार करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज किया।”
कार्यक्रम में रिंग थ्रो, स्पिन व्हील, सरप्राइज कॉल टू हसबैंड और टंग ट्विस्टर जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें नैन्शी राजपूत, लकी मिश्रा, मालती, पारूल गुप्ता, दृष्टिपाल, रिचा, सुधा, दिव्या, अंजली वर्मा, शैली शुक्ला, शालिनी, नुपुर महेन्द्रा, शुभी गुप्ता, निधि गुप्ता, अलीशा समेत कई महिलाओं ने जीत दर्ज की और पुरस्कृत हुईं।
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने विशेषज्ञों से सवाल-जवाब किए। विशेषज्ञों ने उनके प्रश्नों के उत्तर सरल भाषा में देकर भ्रांतियों को दूर किया।






_page-0001.jpg)
























Comments