बाल भिक्षावृत्ति, बालश्रम उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार व नशा मुक्ति के विरुद्ध जागरुकता अभियान चलाया गया
लखीमपुर खीरी Jun 24, 2025 at 12:10 PM , 252लखीमपुर खीरी। शासन द्वारा संचालित माननीय राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग द्वारा चलाये जा रहे भिक्षावृति, बाल किशोर श्रम मुक्त अभियान के अंतर्गत वैश्विक ऑपरेशन के संबंध में तथा बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति और बाल विवाह के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत आज पुलिस अधीक्षक खीरी, संकल्प शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)/नोडल अधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना एएचटी खीरी से प्रभारी उ0नि0 राम अवतार, हे० का० राजेश कुमार, महिला कांस्टेबल संध्या श्रीवास्तव, चाइल्डलाइन से अंजुम परवीन, अखिल दीक्षित की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली सदर क्षेत्र मे मंदिर, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बाल भिक्षावृति के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत राजापुर मे स्थित हनुमान मंदिर के पास 02 बालिकाओं व रेलवे स्टेशन पर 01 बालक को भीक्षावृत्ति में संलिप्त पाया गया। उक्त बच्चों को सी.डब्ल्यू.सी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। साथ ही बाल भिक्षावृत्ति, बालश्रम, देह व्यापार व मानव तस्करी तथा तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने हेतु आम जनमानस को जागरुक किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments