संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, लाभार्थियों को मिली स्वरोजगार की सौगात
लखीमपुर खीरी Jun 21, 2025 at 07:51 PM , 217शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अफसर : डीएम
संपूर्ण समाधान दिवस में योजनाओं के लाभार्थियों को मिला सम्मान
लखीमपुर खीरी। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर के लोक सभागार में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा और सीडीओ अभिषेक कुमार ने जहां एक ओर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं, वहीं दूसरी ओर ODOP योजना के अंतर्गत पाँच चयनित लाभार्थियों को गुड़ उत्पादन की टूलकिट प्रदान कर स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित किया। जनसुनवाई के दौरान डीएम व एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में जनसमस्याओं का समाधान सर्वोपरि है। गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की समस्याओं का संवेदनशीलता से तुरंत समाधान करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए संतोषजनक निस्तारण करें और भूमि विवादों में राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल कार्यवाही करे। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
इस समाधान दिवस में कुल 72 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत हुए, जिनमें से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 25, पुलिस विभाग की 17, विकास विभाग की 07, नगर निकाय की 08, आपूर्ति विभाग की 05, विद्युत विभाग की 06 और कृषि विभाग की 04 शिकायतें शामिल रहीं। सभी प्रार्थना पत्रों को पृष्ठांकित कर संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण हेतु सौंपा गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह, सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी, पीडी एसएन चौरसिया सहित जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम-एसपी ने लाभार्थियों को बांटी ODOP टूलकिट, शुरू होगा नया सफर
ओडीओपी योजना से मिला उद्यमिता का उपहार
लखीमपुर खीरी में स्वरोजगार की राह अब और सुलभ हो गई है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा और सीडीओ अभिषेक कुमार ने ओडीओपी योजना के अंतर्गत पाँच चयनित लाभार्थियों संदीप कुमार, नसीर अहमद, अमित कुमार, वीरेंद्र गुप्ता और रंजीत सिंह को गुड़ उत्पादन की टूलकिट प्रदान की। यह महज़ उपकरण नहीं, बल्कि उनके सपनों को आकार देने वाली चाबी है। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने लाभार्थियों से आत्मीय संवाद कर उन्हें न केवल व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया, बल्कि यह भी कहा कि आपमें एक सफल उद्यमी बनने की क्षमता है। शुरुआत आज से कीजिए।






_page-0001.jpg)
























Comments