कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर खीरी , 112

तिकुनियां खीरी। तिकुनियां पावर हाउस में आए दिन भीषण गर्मी में भारी कटौती की जाती है।आए दिन बिजली कटौती व लो वोल्टेज से पूरी पूरी रात जन मानस को झुलसने के लिए छोड़ दिया जाता है।जब कोई भी उपभोक्ता बिजली कटौती से सम्बन्धित अधिकारियों से बात करता है तों अधिकारियों का रोना रहता है कि ओवर लोड होने के कारण बिजली कटौती की गई है। और यह कहकर उपभोक्ताओं को बता दिया जाता है कि 5 एम वी ए का ट्रांसफार्मर है ओवरलोड होने पर पर बिजली कटौती की जाती है। वहीं सैकड़ों उपभोक्ता पावर हाउस तिकुनियां पहुंचे और एक ज्ञापन अधिषासी अभियंता निघासन को ज्ञापन सौंपा और कहा कि बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं नहीं तो इससे बड़ा आंदोलन होगा 
वहीं देखा जाए तो सरकार लगातार बता रही है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार 18 घंटे बिजली दी जा रही है लेकिन तिकुनियां पावर हाउस से गंगानगर फीडर पर मात्र 5 से 6 घंटे तक तक ही बिजली मिल पा रही हैं ।अब या तो सरकार झूठ बोल रही है।या तो बिजली विभाग के अधिकारी क्यों कि गंगानगर फीडर पर मात्र 5 से 6 घंटे ही बिजली उपलब्ध होती है ।वहीं अधिषासी अभियंता ने बताया है कि हम लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं कि 5 एमवीए की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर आ जाए जिससे कटौती से छुटकारा मिल सके और उपभोक्ताओं को पूरी बिजली मिल सके ।जहां पर पहुंचे किसान नेता गुरमीत सिंह, जसविंदर सिंह, गोपाल, राजेश तिवारी,रवि विश्वकर्मा, प्रगट सिंह, बलदेव सिंह बनवीरपुर ग्राम प्रधान आकाश मित्तल, रायपुर ग्राम प्रधान रामबिलास, हरपाल सिंह,धीरज कुमार, प्रदीप कुमार, सतनाम सिंह, ब्रजेश कुमार, लखविंदर सिंह ,रामलखन, राजेश,मेजर सिंह मिंटू व आस पास गांवों के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

Related Articles

Comments

Back to Top