मोहर्रम को लेकर सीओ ने की पीस कमेटी की बैठक

लखीमपुर खीरी , 117

लखीमपुर खीरी- आगामी मोहर्रम को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर थाना खीरी परिसर में सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी द्वारा ताजिया निर्माताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में सीओ ने निर्देश दिए कि ताजियों की ऊंचाई निर्धारित सीमा के भीतर रखी जाए, ताकि जुलूस के दौरान बिजली के तारों में फंसने जैसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने सभी से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील भी की।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक खीरी विवेक उपाध्याय व चौकी प्रभारी कस्बा खीरी साधना यादव भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के जुलूस व कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सहयोग की अपेक्षा करता है।

Related Articles

Comments

Back to Top