राहुल गुप्ता ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

लखीमपुर खीरी , 175

सिंगाही खीरी। कस्बे के मेला मैदान में जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सभासद राहुल गुप्ता ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर राहूल गुप्ता ने कहा, "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और एक स्वस्थ मस्तिष्क से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। खेलकूद न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं, बल्कि इससे टीम भावना का विकास होता है, जो हमें आपसी सहयोग और सेवा भावना की प्रेरणा देता है। इस दौरान भानू प्रताप सिंह, मोहम्मद हसनैन, नैतिक गुप्ता , शुभम गुप्ता, अक्षय सोनी, समेत अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top