श्रावण से पहले ‘छोटी काशी कॉरिडोर’ को मिलेगी रफ्तार, विधायक-सीडीओ ने किया निरीक्षण

लखीमपुर खीरी , 128

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि : विधायक अमन गिरी व सीडीओ ने खुद संभाली कमान

लखीमपुर खीरी। श्रावण माह में उमड़ने वाली आस्था की बयार को देखते हुए “छोटी काशी” गोला गोकर्णनाथ में कॉरिडोर निर्माण कार्यों की रफ्तार अब और तेज़ होगी। रविवार की भोर बेला में विधायक अमन गिरी और सीडीओ अभिषेक कुमार ने कॉरिडोर परिसर का पैदल भ्रमण कर प्रगति की ज़मीनी हकीकत परखी और कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को कड़े निर्देश दिए।
सीडीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से कोई समझौता नहीं होगा, पाथवेज, ड्रेनेज और नाली निर्माण हर हाल में श्रावण शुरू होने से पहले पूर्ण हो। वहीं विधायक अमन गिरी ने कार्यस्थल पर मौजूद अधिकारियों को चेताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही  बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दोनों अधिकारियों ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को बरसात में किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार सुखबीर सिंह, नायब तहसीलदार सर्वेश यादव, तथा यूपीपीसीएल के अवर अभियंता नितिन कुमार सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top