शराब दुकान हटाने के लिए महिलाओं का पांचवें दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी , 120

(हरिशंकर मिश्र) 

  • लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ के गांव सैदीपुर में देशी शराब का ठेका गांव से दूर हटवाने के लिए तीसरी बार दुकान के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं धरना आज पांचवे दिन भी जारी रहा। गांव की महिलाओं का कहना है कि लोग शराब पीकर के शाम के समय उत्पात मचाते हैं जिससे कि गांव की बहू बेटियों का बाहर  निकलना दूभर है। मालूम हो कि इससे पहले सबसे पहली बार धरना प्रदर्शन किया था तो ब्लॉक प्रमुख के पति ने आश्वासन दिया था कि शराब का ठेका एक माह में यहां से हटा लिया जाएगा उनके आश्वासन पर महिलाओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया था। महीने भर का समय बीत जाने के बाद जब शराब का ठेका नहीं हटाया गया तो महिलाएं शराब की दुकान हटाए जाने के लिए शराब की दुकान के सामने फिर धरने पर बैठ गई उसके बाद क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मंजू त्यागी ने महिलाओं से कहा कि ठेकेदार दुकान ढूंढ रहे हैं एक महीने में शराब की दुकान यहां से हट जाएगी परंतु जब शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो गांव की सैकड़ो महिलाएं दुकान के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन करने लगी हैं। महिलाओं ने मीडिया को बताया है कि शराबी लोग शराब पीकर के सरकारी नल पर बैठकर दारू पीते हैं और गांव की नासमझ बच्चियों के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हैं जिससे हमारी बच्चियों बाहर स्कूल जाने से डरती हैं। धरना प्रदर्शन करने वाली महिलाओं  का कहना है कि हमें प्रशासन क्यों नहीं जेल भेज दे जब तक यहां से शराब का ठेका नहीं हटेगा तब तक हम लोग धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। इस धरना प्रदर्शन में गांव की सीमा देवी सुनीता देवी मीनाक्षी मीरा पानमती मीना देवी समेत सैकड़ो महिलाएं धरने पर बैठी हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top