सरकारी हैंडपंप दे रहे पीला और गंदा पानी बीमारी की आशंका से ग्रामीण परेशान

लखीमपुर खीरी , 184

लखीमपुर खीरी। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से लगवाए गए नगरा ग्राम पंचायत में हैंडपंप पीला और गंदा पानी उगल  रहे हैं जिससे ग्रामीण परेशान हैं। समाचारों के अनुसार बेहजम ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगरा में अधिकांश सरकारी नल गंदा पीला पानी दे रहे हैं, ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से लगवाए गए इंडिया मार्का हैंडपंप बदहाली का रोना बयां कर रहे हैं। ग्राम पंचायत व  विभागीय अफसर खराब हैंडपंपों को दुरुस्त कराने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। जिससे ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। नल पर लगे गंदगी का अंबार स्वच्छ भारत मिशन की खुले आम धज्जियां उड़ा रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top