पलिया की बेटी रिषिता पांडेय ने उत्तीर्ण की आईएएस प्री परीक्षा

लखीमपुर खीरी , 251

लखीमपुर खीरी। पलिया कलां के मोहल्ला टेहरा निवासी  स्वर्गीय मनोज पांडेय जोकि   पलिया बस यूनियन में कार्यरत रहे  की मेधावी  पुत्री रिषिता पांडेय ने सिविल सर्विसेज  की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण होने पर पलिया के प्रमुख समाजसेवी आलोक  मिश्रा(भइया)ने रिषिता पांडेय के सम्मान में उनके परिवार से मिलकर शुभकामनाएं दीं और रिषिता को मुख्य परीक्षा भी उत्तीर्ण कर अपने माता पिता परिवार जनो की बहुत बहुत शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा कि बिटिया के बाबा भी पलिया के सम्माननीय प्रभावी  कथावाचक स्वर्गीय सालिक राम पांडेय भी बहु आयामी व्यक्तिगत के धनी थे
जिस तरह उन्होंने ईश्वर की  कथा को घर-घर पहुंचने का काम किया इस तरह उनकी पौत्री रिषिता भी अपने परिजन की तरहभी पलिया नगर का नाम सूर्य चंद्र की तरह प्रकाशित करेंगी।यह मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।रिषिता पाण्डेय के प्रारंभिक शिक्षा इंटरमीडिएट तक शिक्षा पलिया के दून इंटरनेशनल स्कूल पलिया कलॉ खीरी से प्राप्त की।  स्नातक (बीएससी) की परीक्षा युवराज दत्त कालेज लखीमपुर से उत्तीर्ण की यही नहीं लखनऊ विश्वविद्यालय   (एलएलबी) की अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूर्ण कर रही है।  अपनी एलएलबी की पढ़ाई करने के साथ ही आईएएस की पूर्व परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया परिवार में रिषिता पान्डेय की मां पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में आशा की सर्विस कर रहे हैं। वह दो भाई हर्षित पांडे व मुकुल पांडे व्यापार कर परिवार चला रहे हैं। इस मौके पर समाजसेवी आलोक मिश्रा (भइया)ने रिषिता पान्डेय की मॉ परिवार में मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

Related Articles

Comments

Back to Top