शारदा नदी में स्नान करने गए चारों बच्चों के शव बरामद, दो के शव गोताखोरों ने और दो की तलाश फ्लड पीएससी ने की
लखीमपुर खीरी Jun 14, 2025 at 11:59 AM , 232लखीमपुर खीरी। थाना ईसानगर क्षेत्र में स्थित शारदा नदी के डेबर घाट पर शुक्रवार को नहाने गए चार बच्चे गहरे पानी में डूब गए थे। सूचना पर पहुंची ईसानगर पुलिस के स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाश करवाने पर दो बच्चों के शव बरामद हो गए थे। वहीं दो अन्य बच्चों की तलाश जारी थी। शुक्रवार की देर रात पहुंची फ्लड पीएससी द्वारा अन्य दोनों बच्चों की खोज करने में शनिवार की सुबह लगभग दस बजे सफलता हासिल कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना ईसानगर क्षेत्र के हसनपुर कटौली निवासी अविनाश (14)पुत्र विनोद शुक्ला
देवांश(15) पुत्र दीपक दीक्षित
उत्कर्ष(14) पुत्र मनोज मिश्रा,
राहुल(14) पुत्र गौतम शुक्ला शुक्रवार को दोपहर बाद थाना क्षेत्र में स्थित शारदा नदी के डेबर घाट पर स्नान करने गए थे। स्नान करते वक्त चारों बच्चे गहरे पानी में डूब गए थे । घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ मौके पर सीओ धौरहरा एसडीएम धौरहरा सहित ईसानगर पुलिस पहुंच गई थी और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो बच्चों अविनाश और उत्कर्ष का शव बरामद कर लिया था। वहीं अन्य दोनों बच्चो की तलाश के लिए फ्लड पीएससी बुलाई गई थी। खोज के दौरान फ्लड पीएससी को दोनों की खोज करने में शनिवार को सफलता हासिल हो सकी। पुलिस ने राहुल और देवांश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। एक ही गांव के चार बच्चों की मौत के बाद जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं गांव सहित आस पास के इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है।






_page-0001.jpg)
























Comments