शराब का ठेका हटाने के लिए महिलाओं का तीसरी बार धरना प्रदर्शन शुरू
लखीमपुर खीरी Jun 13, 2025 at 12:25 PM , 194लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ के गांव सैदीपुर में देशी शराब का ठेका गांव से दूर हटवाने के लिए तीसरी बार दुकान के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। गांव की महिलाओं ने बताया है कि लोग शराब पीकर के शाम के समय उत्पात मचाते हैं जिससे कि गांव की बहू बेटियों का बाहर निकलना दूभर है। ज्ञात हो कि इससे पहले सबसे पहली बार धरना प्रदर्शन किया था तो ब्लॉक प्रमुख के पति ने आश्वासन दिया था कि शराब का ठेका एक माह में यहां से हटा लिया जाएगा उनके आश्वासन पर महिलाओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया था। महीने भर का समय बीत जाने के बाद जब शराब का ठेका नहीं हटाया गया तो महिलाएं शराब की दुकान हटाए जाने के लिए शराब की दुकान के सामने फिर धरने पर बैठ गई उसके बाद क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मंजू त्यागी ने महिलाओं से कहा कि ठेकेदार दुकान ढूंढ रहे हैं एक महीने में शराब की दुकान यहां से हट जाएगी परंतु जब शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो गांव की सैकड़ो महिलाएं दुकान के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन करने लगी हैं। महिलाओं ने मीडिया को बताया है कि शराबी लोग शराब पीकर के सरकारी नल पर बैठकर दारू पीते हैं और गांव की नासमझ बच्चियों के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हैं जिससे हमारी बच्चियों बाहर स्कूल जाने से डरती हैं गांव की महिलाओं ने यह भी बताया कि शराब पीने वाले खुले मैदान महिलाओं को तथा ग्रामीणों को गाली देते हैं और कहते हैं कि आप कुछ कर लो शराब का ठेका यहीं पर रहेगा। कई बार आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शराब का ठेका हटाए जाने का आश्वासन दिया था परंतु शराब का ठेका नहीं हटाया गया। धरना प्रदर्शन करने वाली महिलाओं का कहना है कि हमें प्रशासन क्यों नहीं जेल भेज दे जब तक यहां से शराब का ठेका नहीं हटेगा तब तक हम लोग धरना प्रदर्शन पर बैठे रहेंगे। इस धरना प्रदर्शन में गांव की सीमा देवी सुनीता देवी मीनाक्षी मीरा पानमती मीना देवी समेत सैकड़ो महिलाएं धरने पर बैठी हैं महिलाएं कहते हैं कि जो अफसर शराब का ठेका नहीं हटवा रहे हैं उनके घर पर ही सरकार शराब का ठेका चालू करवा दे जिससे कि अफसरों को मालूम पड़े कि शराब का ठेका आस पास होता है तो वहां का माहौल कैसा होता है। महिलाओं के अनुसार आबकारी निरीक्षक अवधेश कुमार कहते हैं कि कहीं जाओ परंतु शराब की दुकान सैदीपुर से कहीं नहीं जाएगी जबकि पहले इन्हीं इंस्पेक्टर साहब ने ठेका हटवाने का आश्वासन दिया था।






_page-0001.jpg)
























Comments