नोटिस के बाद सीज हुआ अपेक्स हॉस्पिटल
लखीमपुर खीरी Jun 11, 2025 at 08:30 PM , 201लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य विभाग की अधिकारियों की नाक के नीचे धड़ल्ले से अनियमित पूर्वक चलाये जा रहे अपेक्स हॉस्पिटल को डॉ अमित बाजपेई द्वारा अंततः चीज किया गया।अस्पताल संचालकों द्वारा अस्पताल के संदर्भ में विद्या प्रपत्र ना प्रस्तुत करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया है, फिलहाल अस्पताल चीज होने के बाद से अस्पताल संचालक स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही को गलत ठहरने का प्रयास कर रहा है वही मीडिया द्वारा अस्पताल के वैद्य प्रपत्र मांगने पर अस्पताल संचालक निरुत्तर दिखाई पड़ रहे हैं।उल्लेखनीय है कि जनपद लखीमपुर में फर्जी नर्सिंग होम एवं अस्पतालों की बाढ़ आई हुई है, लखीमपुर,पलिया, निघासन,मोहम्मदी, गोला आदि प्रमुख नगरों के अलावा ग्रामीण अंचलों में भी इन झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा भारी भरकम नर्सिंग होम चलाकर भोली भाली जनता को ठगा जा रहा है, जिनकी तलाश एवं रोकथाम में लगे स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपेक्स हॉस्पिटल जैसे अस्पतालों को सीज किया गया है।






_page-0001.jpg)
























Comments