राहगीरों के लिए बड़ी समस्या माल गोदाम सड़क

लखीमपुर खीरी , 169

लखीमपुर खीरी। दावे भले ही गड्ढा मुक्त सड़कों के किये जा रहे हों परन्तु जिले के नगर पलिया में रेलवे स्टेशन सड़क से लेकर मालगोदाम के आगे तक सड़को की हालत किसी से छिपी नहीं है। जबकि हर साल गड्डा मुक्त करने का दावा जिम्मेदारों द्वारा किया जाता है पर सच्चाई यही है कि जिम्मेदारों की उपेक्षा के चलते ही सड़कों के गड्ढे नही भर पाते है। ज्ञात हो कि इस मार्ग पर सप्ताह में दो बार सब्जी बाजार लगती है और मैंन सड़क होने के कारण एक बड़ी संख्या में राहगीरों का  आवागमन लगा रहता है। लेकिन इसके जिम्मेदार विभाग जनहित की इस बड़ी समस्या से अनजान बने हुए हैं। बाइक सवार तो अक्सर इस रास्ते पर बने बड़े बड़े गड्ढे व टूटी फूटी सड़कों पर फंसकर सड़क हादसे का शिकार हो जाते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top