बरवर के मोहल्ला बलराम नगर का ट्रांसफार्मर जेई साहब ने उठवाया
लखीमपुर खीरी Jun 10, 2025 at 07:12 PM , 165लखीमपुर खीरी। बरवर जेई ने मोहल्ला बलराम नगर में प्रकाश के घर के पास रखे ट्रांसफार्मर को लगभग एक माह पूर्व उठवा लिया और जब फोन कर जानकारी चाही तो कहा की एक महीने के पहले पहले ट्रांसफार्मर रखवा देंगे लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद अभी तक ट्रांसफार्मर कहां है कोई पता नहीं है और उस ट्रांसफार्मर से जितने भी कनेक्शन थे उन सभी के कनेक्शन मोहल्ला बलराम नगर में रखे दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़ने पर लोड ना उठा पाने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर में कोई ना कोई खराबी होती रहती है और मोहल्ले वासियों को ठीक से बिजली नहीं मिल पा रही है और ट्रांसफार्मर कहां गया कोई पता नहीं फिलहाल जानकारी करने पर पता चला कि ट्रांसफार्मर रोशन नगर में रखवाया गया था।






_page-0001.jpg)
























Comments