मनोनाधाम से आ रही बस पलटने से एक की मौत, 17 गंभीर घायल बस में सवार के करीब 40 यात्री, सभी खीरी के निवासी

लखीमपुर खीरी , 369

लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहजहांपुर रोड गोकन बारेंच्छा गांव के पास मंगलवार की सुबह एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें करीब 40 लोग सवार थे इसमें एक महिला की मृत्यु हो गई है।
जानकारी के अनुसार बरेली मनोना धाम से वापस निघासन आ रही एक प्राइवेट बस शाहजहांपुर रोड गोकन बारेंच्छा के पास मंगलवार की सुबह करीब 3:30 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अमले सहित स्वास्थ्य विभाग की इमरजेंसी सेवा में लगी एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गईं। इस दौरान कंचन लता तिवारी (44) पत्नी अशोक तिवारी निवासी धौरहरा की मृत्यु हो गई, वहीं बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पहले सीएचसी मोहम्मदी में भर्ती कराया गया, बाद में गम्भीर रुप से घायल मरीजों को जिला अस्पताल मोतीपुर ओयल रेफर कर दिया गया, इनमें 17 यात्री गंभीर रूप से घायल थे। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, इनमें देशराज, चुन्,ना रामरतन, पिंटू, संगीता, दुलारी देवी, कलावती, सुखराम आदि नाम शामिल हैं। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर 102-10 8 कैलाश बिष्ट ने बताया कि घटना की सूचना के बाद तत्परता दिखाते हुए 102 व 108 की आठ गाड़ियां अलग-अलग स्थान से घटना स्थल पहुंची, ईएमटी द्वारा प्राथमिक उपचार तत्काल शुरू कर दिया गया। जहां से सभी घायलों को सीएचसी मोहम्मदी लाया गया, जहां से 17 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

Comments

Back to Top