दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत के बाद - मीडिया की पहल पर NHAI ने बंद कराया जानलेवा अवैध कट

लखीमपुर खीरी , 140

लखीमपुर खीरी। यह हादसा कोई पहला नहीं था। बीते कुछ कुछ समय में इसी अवैध डिवाइडर कट के कारण दर्जनों जानें जा चुकी हैं—जिनमें बच्चे, महिलाएं और वृद्ध भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से इस अवैध रास्ते को बंद कराने की मांग की, लेकिन कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार की इस दुखद घटना के बाद स्थानीय मीडिया ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। लगातार खबरों और जनदबाव के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने रविवार को कार्रवाई करते हुए अवैध रास्ते को बंद कर दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top