भूमाफियाओं ने प्रशासन की रोक के बावजूद भी जोत दी चभाल समिति की जमीन

लखीमपुर खीरी , 133

हरिशंकर मिश्र 

लखीमपुर खीरी। 
जिले में भू माफियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें किसी सरकारी आदेश की भी परवाह नहीं है न ही उन्हें बाबा के बुलडोजर का ही भय है। ज्ञात हो चभाल कृषि समिति की जमीन पर एक लंबे अरसे तक चली जांच में प्रशासन ने यह पाया कि तहसील सदर के चभाल कृषि समिति बसैगापुर की जमीन का बैनामा फर्जी तरीके से भूमाफिया प्रकाश चन्द पुत्र रोशन लाल निवासी लखीमपुर ने अपने परिवार के नाम अठावन एकड़ का फर्जी बैनामा करा लिया है। शेष जमीन डेरा बाबा का अवैध कब्जा बताया गया है। प्रशासन ने पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इस जमीन पर किसी भी प्रकार की खेती बाड़ी पर करने के लिए नोटिस जारी करके रोक लगा दी है।  परंतु भू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि प्रशासन की इस रोक के बावजूद भी उस भूमि को माफियाओं द्वारा जोत दिया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top