विद्युत ट्रांसफार्मर में हुई स्पार्किंग ने ली किसान की जान
लखीमपुर खीरी Jun 02, 2025 at 07:25 PM , 164लखीमपुर खीरी। अमीरनगर क्षेत्र के ग्राम हजरत पुर निवासी बग्गा सिंह पुत्र निरंजन सिंह ने थाना मोहम्मदी पर दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कल रविवार की शाम लगभग 5 बजे उसका पुत्र कुलदीप सिंह ( 34 ) वर्ष पुत्र बग्गा सिंह अपने खेत में खड़ी धान की फसल में घास उखाड़ रहा था तभी खेत के पास में लगे बिद्युत ट्रांसफार्मर में विद्युत् फाल्ट होने से चिंगारीयां निकलने लगीं ,जिसकी चपेट में आकर कुलदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पोस्टमार्टम के पश्चात् शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
मृतक के परिवार में पत्नी,व दो नाबालिग बच्चों में एक बेटा और एक बेटी है। मृतक के पिता का रो-रो के बुरा हाल है मृतक के पिता ने बताया की मेरे दो बेटे और एक बेटी थी जिसमें कुलदीप सिंह सबसे बड़ा बेटा था। उसी के कंधों पूरी घर की जिम्मेदारी थी।






_page-0001.jpg)
























Comments