पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र ने किया इंटर कॉलेज की नवीन बिल्डिंग हेतु नींव पूजन

लखीमपुर खीरी , 170

लखीमपुर खीरी। विधान सभा निघासन स्थित माँ भगवती इंटर कॉलेज में नवीन भवन निर्माण के लिए आयोजित भव्य नींव पूजन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र 'टेनी' मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे।कार्यक्रम में उन्होंने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भवन निर्माण का शुभारंभ करते हुए नींव पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज का आधार है और इस क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक संरचना से विद्यार्थियों को सशक्त भविष्य मिलेगा।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top