खबर छपने के बाद भूसा तो हट गया लेकिन नहीं हुई कार्रवाई

लखीमपुर खीरी , 186

(हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। सहकारिता विभाग के  अधिकारी अपने मनमाने कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही नहीं करते बल्कि उन्हें बचाने में पूरा सहयोग करते हैं। एक मामला जिले के ब्लॉक फूलबेहड़ में मोजमाबाद किसान सेवा सहकारी समिति के पुराने बिल्डिंग में समिति कर्मचारी अनु त्रिवेदी उसमे अवैध तरीके से भूसा भरवा कर वर्षों से व्यवसाय कर रहा था जिसकी जानकारी सहकारिता विभाग के अफसरों को नहीं थी। मीडिया को इसकी जानकारी मिलने पर मीडिया के द्वारा जानकारी सहकारिता विभाग को दी गई परंतु कोई संज्ञान नहीं लिया गया
। जब मीडिया ने प्रमुखता से इसकी खबर छापी तब जाकर अनुज कुमार त्रिवेदी का पुरानी बिल्डिंग से भूसा हटवाया गया परंतु सहकारिता विभाग में कोई कार्यवाही नहीं की जिससे कि क्षेत्रीय किसानों में गहरा रोष है। पूर्व प्रधान पति अमित कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी बिल्डिंग मौजमाबाद में बनी हुई है उसमें  समिति के कर्मचारी अवैध तरीके से भूसा भर कर व्यवसाय कर रहा है। संचालक तथा अध्यक्ष इसका विरोध इसलिए नहीं कर रहे हैं कि उनको भी कुछ चढ़ावा एवं नजराना मिल जाता है। जब मीडिया में प्रमुखता से खबर छपी तो सहकारिता विभाग के एडीसीओ जसवंत सिंह ने अनुज कुमार को भूसा हटाने का निर्देशित किया निर्देश पर भूसा तो हट गया लेकिन अनुज कुमार तथा प्रबंध निदेशक पर परमानंद तिवारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे कि भ्रष्टाचार को बढावा मिलेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top