महामारी में स्वच्छता बीमारियों से करती है सुरक्षा माहवारी स्वच्छता दिवस पर निकाली जागरूकता रैली एवं हुई गोष्ठी
लखीमपुर खीरी May 30, 2025 at 12:48 PM , 230लखीमपुर-खीरी। जिला महिला चिकित्सालय में माहवारी स्वच्छता दिवस " का आयोजन किया गया। जिसमें जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर सीएमएस डा. ज्योति मेहरोत्रा द्वारा रवाना किया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में डॉ इशू, डॉ नेहा, डॉ अंजली व डॉ नेहा द्वारा किशोरियों एवं अन्य महिलाओं को माहवारी के दौरा रखी जाने वाली स्वच्छता व बीमारियों के बारे में बताया गया। साथ ही किशोरी स्वास्थ्य काउंसलर दीपमाला वर्मा द्वारा कार्यक्रम की थीम "मासिक धर्म को जीवन का एक सामान्य हिस्सा बनाएं पर विस्तृत जानकारी देते हुए उनसे चर्चा भी की गयी और पोषण सम्बर्धा जानकारी के साथ यह भी बताया गया की महामारी के दौरान स्वच्छता बीमारियों से करती है उनकी सुरक्षा। उपरोक्त कार्यक्रम में शिक्षा वर्मा, सुष्मिता वर्मा, प्रियंका तिवारी, आरती, मधू, सोनम, अजीत, इत्यादि मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments