स्कूलों की बड़ी लापरवाही से बिना सेफ्टी ऑटो रिक्शा में विद्यालय जाते बच्चे

लखीमपुर खीरी , 139

बच्चों को इस तरह लाने पर मजबूर करने वाले विद्यालय के खिलाफ भी हो कड़ी कार्यवाही

निघासन खीरी। एवलान पब्लिक स्कूल के पास ऑटो रिक्शा से छोड़ने जा रहे बच्चों को सिंगाही की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार ने ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मारी। फिल्मी स्टाइल में ऑटो रिक्शा को लगी इस टक्कर से ऑटो रिक्शा में बैठे बच्चों को गंभीर चोटे आई। बिना ड्राइवर लाइसेंस व बिना सेफ्टी वाले ऑटो रिक्शा में बच्चों को विद्यालय लेकर आना व छुट्टी के बाद उन्हीं बच्चों को उनके घर तक छोड़ने का काम करते हैं। ये बिना सेफ्टी के ऑटो रिक्शा चालक जिसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी स्कूलों के प्रधानाचार्यो की होती है। आखिर बिना सेफ्टी वाले वाहनों में बच्चों को क्यों मंगवाते है? इस हादसे के जिम्मेदार कही न कही स्कूल के प्रधानाचार्य भी है। जिन ऑटो चालकों के पास ड्राइवर लाइसेंस नहीं है जिन ऑटो चालकों को रोड ट्रेफिक के नियम कानून नहीं पता है आखिर ऐसे चालकों को किसने दिया परमिशन बिना सेफ्टी के ऑटो रिक्शा में बच्चों को लाने व ले जाने की। एबलान पब्लिक स्कूल के पास हुए हादसे के जिम्मेदार सबसे ज्यादा स्कूल के प्रधानाचार्य है। अगर यही पर कोई स्कूल का बड़ा वाहन होता व चालक को ट्रेफिक रुल नियम पता होता तो शायद इस प्रकार की घटना नहीं होती। घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। निघासन क्षेत्र के स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में बच्चे हो मनमानी फीस वसूलने के चक्कर में स्कूलों में ज्यादातर बच्चों को बिना सेफ्टी के ऑटो रिक्शा में लाया जा रहा जिस पर न ही प्रशासन को दिखाई देता है न ही शिक्षा विभाग को। इस घटना की जिम्मेदारी स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षा विभाग को भी जाती है।

Related Articles

Comments

Back to Top