ज्वैलर्स से लूट की घटना में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी May 14, 2025 at 08:07 PM , 121लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी, संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना फरधान के नेतृत्व में आज दिनांक 14.05.2025 को थाना फरधान पुलिस टीम द्वारा, डकैती की घटना से संबंधित मु0अ0सं0 161/2025 धारा 310 (2)/311/317(3) BNS के वांछित अभियुक्त जुबेर अली मो0 हनीफ नि0 विनौरा थाना पढुआ जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से डकैती से संबंधित 1700 रूपये नगद बरामद किया गया। *संक्षिप्त विवरण:-* दिनांकः 30.04.2025 को वादी मुकदमा नवल किशोर सोनी पुत्र राम बिलास सोनी निवासी मो0 मोतीपुर थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी के साथ घटित डकैती की घटना के संबंध में थाना फरधान पर मु0अ0सं0 161/2025 धारा 310 (2)/311/317(3) BNS पंजीकृत है। आज दिनांकः 14.05.2025 को थाना फरधान पुलिस टीम द्वारा बाजपेई ईंट भट्टे के सामने ग्राम रूकुन्दीपुर से संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चेकिंग के दौरान उपरोक्त मुकदमें की घटना में संलिप्त/वांछित अभियुक्त जुबेर अली पुत्र मो0 हनीफ नि0 विनौरा थाना पढुवा जिला खीरी को मय डकैती से सम्बंधित 1700 रूपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया।बरामद रुपयों के बारे में पूछने पर मु0अ0सं0 161/2025 उपरोक्त की घटना का इकबालिया जुर्म करते हुए बताया कि मैंने दिनांक 30.04.2025 की शाम अपने साथियों सुधीर कश्यप उर्फ मामा, राशिद, अब्दुल हुसैन, बजरंगी, गामा के साथ मिलकर कैमहरा के एक ज्वैलर्स व्यापारी के साथ लूट की घटना की थी तथा बताया कि मेरे हिस्से में 5000 रुपये मुझे मिले थे, कुछ खर्च हो गये यह उसी लूटे के बचे हुए रुपये है अन्य सामान मेरा साथी बजरंगी लेकर चला गया था। लूट की घटना में हम लोगों के लिए रौसा के अयान ने मुखबिरी की थी। अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः*
1.उ0नि0 देवेन्द्र राम थाना फरधान जनपद खीरी।
2.का0 शिवम शर्मा थाना फरधान जनपद खीरी।
3.का0 रिंकूपाल थाना फरधान जनपद खीरी।






_page-0001.jpg)
























Comments