बी.पी.एस. पब्लिक स्कूल ने कायम रखा 100% रिजल्ट का रिकॉर्ड
लखीमपुर खीरी May 14, 2025 at 08:07 PM , 128लखीमपुर खीरी। मेला रोड स्थित बी.पी.एस. पब्लिक स्कूल के छात्रों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 12 के परीक्षाफल में सभी छात्र एवं छात्राएं 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय ,अपने अभिभावक और अध्यापकों को गौरंवान्वित कर दिया |
जिसमे की कक्षा 12 के छात्र अलोक वर्मा,आमिर अली,शुभरिता सक्सेना ,आरुशी वर्मा एवं रौनक रस्तोगी ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर जिले में उत्तम परीक्षाफल की श्रंखला में विद्यालय का नाम पंक्तिबद्ध किया। विद्यालय के डायरेक्टर रत्नाकर शुक्ल जी एवं प्रबंधक निदेशिका श्रीमती प्रोमोदिनी शुक्ल ने विद्यालय के श्रेष्ठ परिणाम के लिए विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का एवं विद्यालय के शिक्षको को बधाई एव शुभकामनायें दी |
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अवस्थी ने विद्याथियों को उनके श्रेष्ठ परिणामों के लिए उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी तरह आसमान की उचाईयों पर जीत का परचम लहराते रहने का आशीर्वाद दिया। तत्पश्चात छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा, “यह परिणाम सभी के सामूहिक परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का प्रतिफल है। हम आगे भी इसी तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments