बेखौफ चल रहा मिट्टी का खनन

लखीमपुर खीरी , 122

लखीमपुर खीरी। सूत्रों के अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार धौरहरा इलाके में में फर्जी कागजों पर राजस्व विभाग की मिली भगत से मिट्टी खनन का अवैध कारोबार चल रहा है। किसान उपजाऊ भूमि को चंद पैसो के लालच में अपने खेतों को तालाब में परिवर्तित करने पर तुले हैं। तहसील प्रशासन के जिम्मेदारों की नाक के नीचे सुबह से शाम तक मिट्टी भरी ट्रैक- ट्रालियां दौड़ती है। सूत्रों की माने तो मिट्टी खनन परमीशन के नाम पर विभाग  द्वारा 15 दिवस पर 5 से 7 हजार रुपए की धनराशि वसूली जाती है। धौरहरा कस्बे में करीब एक दर्जन ट्रैक्टर- ट्राली इस अवैध मिट्टी खनन कारोबार में लगे बताये जाते हैं। इस अवैध मिट्टी खनन कारोबार से खनन विभाग को राजस्व को लाखो का चूना लग रहा है । बताया जाता है कि मिट्टी खनन की कमाई से खनन माफिया लाखों की कमाई कर कई ट्रक-ट्रालियों के मालिक बन बैठे हैं सूत्रों से पता चलता है कि अवैध मिट्टी खनन के कार्य में कई अन्य विभागो भी को चढ़ावा चढता है तब जाकर यह अवैध खनन का खेल बेखौफ चल पाटा है।

Related Articles

Comments

Back to Top