03 शातिर लुटेरे लूट के सामान सहित गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 106

लखीमपुर खीरी।पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी  के कुशल मार्गदर्शन में आज थाना फरधान पुलिस टीम द्वारा, दिनांक: 30.04.2025 को घटित लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 नफर शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से लूट का सामान, नगदी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया।बता दें  कि दिनांक 30.04.2025 को वादी मुकदमा श्री नवल किशोर सोनी पुत्र राम बिलास सोनी निवासी मो0 मोतीपुर थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी अपनी ज्वैलरी की दुकान स्थित ग्राम कैमहरा को बन्द करके शांय करीब 18.40 बजे घर को जा रहे थे कि रास्ते में रुकुन्दीपुर गन्ना सेन्टर के पास कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा उनके साथ लूट की घटना कारित की गयी तथा चोटें पहुंचाई गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना फरधान पर दिनांकः 01 मई 2025 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत मुकदमा कराया गया था। जिसमें आज उक्त घटना का खुलासा करते हुये थाना फरधान की पुलिस द्वारा चेकिंग/गस्त के दौरान उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त सुधीर कश्यप उर्फ मामा पुत्र कल्लू कश्यप नि०मो0 अर्जुन पुरवा थाना कोतवाली सदर जिला खीरी उम्र करीब-26 वर्ष, और राशिद पुत्र मो० उमर निवासी छाउछ थाना कोतवाली सदर उम्र करीब 20 वर्ष व अब्दुल हुसेन पुत्र फरीद निवासी ग्राम विनौरा थाना पढुवा जिला खीरी उम्र करीब 21 वर्ष को नहर पुलिया सड़क पर ग्राम कंचनपुर थाना फरधान जनपद खीरी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटर साइकिल व घटना से सम्बन्धित एक अदद काला बैग, चाभी का गुच्छा, नगद 9600 रूपया बरामद किया गया व घटना में संलिप्त अभियुक्त बजरंगी पुत्र आनन्द किशोर मिश्रा नि0 मो0 काशीराम कालोनी लालपुर थाना कोतवाली सदर जिला खीरी, गामा पुत्र छोटन्ने नि०ग्रा० बिनौरा थाना पढुआ जिला खीरी व जुबेर पुत्र मल्हर निवासी ग्राम बिनौरा थाना- पढुवा, जनपद- खीरी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। जिनकी तलाश हेतु टीम गठित कर गिरफ्तार के प्रयास किये जा रहे हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 कृष्ण कुमार यादव थाना फरधान,उ0नि0 देवेन्द्र राम थाना फरधान, हे0का0 प्रमोद कुमार ,हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना फरधान,हे0का0 करन शर्मा थाना फरधान, का0 शिवम शर्मा, का0 रिंकू पाल, का0 जितेन्द्र कुमार,का0 कपिल कुमार, का0 गुलशन कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top