गोल्डन आवर के अंदर सेवा देना एंबुलेंस कर्मियों का प्रथम दायित्व- डॉ धनीराम
लखीमपुर खीरी May 06, 2025 at 06:40 PM , 115लखीमपुर-खीरी। एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में चल रहे मंडल स्तरीय एंबुलेंस कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंगलवार को उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल ऑफिसर 102/108 डॉ धनीराम ने प्रतिभागियों को संबोधित किया और कार्य कुशलता के गुण सिखाए।उन्होंने कहा कि एंबुलेंस कर्मियों को अपने कार्य के प्रति सजग रहना चाहिए और अपने दायित्वों को निभाने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। उन्होंने प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एंबुलेंस कर्मियो की रिस्पांस टाइम को कम करने एवं गोल्डन आवर के अंदर मरीज को सेवा देना उद्देश्य होना चाहिए।इस मौके पर लखनऊ से आए प्रशिक्षक प्रशिक्षक मनोज मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह एवं पुनीत कुमार सिंह ने एंबुलेंस कर्मियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यशाला में सुरक्षित ड्राइविंग, गोल्डन आवर, एंबुलेंस की साफ सफाई, ट्रैफिक नियमों का पालन करना, रिस्पांस टाइम को कम करना और मरीज को उचित उपचार प्रदान करना जैसे विषयों पर बताया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments