इस्लामिया इंटर कॉलेज में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

लखीमपुर खीरी , 106

छात्रों को दी गई प्रतियोगी परीक्षाओं एवं स्वरोजगार की जानकारी

लखीमपुर-खीरी। इस्लामिया इंटर कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों से परिचित कराना तथा उनमें जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यालय के एमसीसी काउंसलर विवेक यादव द्वारा की गई, जिन्होंने कंप्यूटर क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल युग में तकनीकी दक्षता को समय की मांग बताया। इसके पश्चात वरिष्ठ अनुदेशक राजेश कुमार ने समूह ‘क’, ‘ख’, ‘ग’ तथा ‘घ’ की सरकारी नौकरियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीतियाँ, पाठ्यक्रम चयन और समय प्रबंधन के महत्त्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि पूर्व जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन, अनूप सिंह रहे। उन्होंने व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और स्वरोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने प्रेरणात्मक कहानियों के माध्यम से छात्रों को प्रोत्साहित किया और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया और छात्रों से प्राप्त ज्ञान को आत्मसात कर भविष्य निर्माण की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया।

Related Articles

Comments

Back to Top