भगवान परशुराम जयंती पर प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा द्वारा भव्य पूजन।

लखीमपुर खीरी , 109

लखीमपुर खीरी । भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शिव कालोनी, बेहजम रोड स्थित प्रगतिशील ब्राह्मण धर्मशाला में भव्य पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और समर्पण के साथ किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में भाग लिया और भगवान परशुराम की आराधना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका गोला के अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला (रिंकू) रहे एवं धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी को संस्था की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए ब्राह्मण समाज की एकता और जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया।
समारोह में संस्था के प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य जन शामिल रहे, जिनमें प्रमुख रूप से संस्था अध्यक्ष नंद कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला, महामंत्री कुमुदेश शंकर शुक्ल, संस्थापक राघव राम तिवारी, संरक्षक बृज लाल मिश्रा, दयानंद शुक्ला कोषाध्यक्ष के आर पाण्डेय, मंत्री राजेश शुक्ला, नवीन पाण्डेय, संगठन मंत्री अभिषेक अवस्थी, शिशिर अवस्थी एवं रामनारायण दीक्षित आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन मनमोहन तिवारी ने किया।
भक्ति संगीत की स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। उपस्थिति दर्ज कराने वालों में शरद मिश्रा, उमाशंकर मिश्र, अंकुर शुक्ला, विजय मिश्रा राजू, अनिल मिश्रा, अवधेश मिश्रा, मधुरेश शुक्ला, शरद शुक्ला, अनिल मिश्र, सौरभ पाण्डेय, सुरेश चंद्र पांडेय एवं आचार्य संजय मिश्रा
समेत अनेक गणमान्य नागरिक एवं ब्राह्मण समाज के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा ने भविष्य में भी इसी तरह के सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया। यह आयोजन ब्राह्मण समाज की एकता, संस्कृति और सेवा भावना का अद्भुत प्रतीक बनकर सामने आया।

Related Articles

Comments

Back to Top