श्री दुःखहरण नाथ मंदिर में श्री परशुराम जी भगवान श्री लक्ष्मी नारायण एवं श्री महाकाल भैरव जी की हुई मूर्ति स्थापना
लखीमपुर खीरी May 02, 2025 at 07:05 PM , 113लखीमपुर खीरी। महर्षि परशुराम जयंती यानी अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर नगर के मिश्राना मोहल्ला स्थित दुख हरण नाथ मंदिर में श्री परशुराम जी भगवान श्री लक्ष्मी नारायण एवं महाकाल भैरव जी की मूर्ति की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा हुई। स्थापना के पश्चात भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ज्ञात हो कि महर्षि परशुराम जी की नगर क्षेत्र में यह पहली मूर्ति स्थापित की गई है। इसके पूर्व गत दिवस मंगलवार को सायं 4:00 बजे इस सम्बन्ध में शोभायात्रा भी निकल गई थी। इस अवसर पर श्री दुःखहरण नाथ शिव मंदिर समिति के पदाधिकारियों सहित तमाम भक्त सेवक उपस्थित रहे।







_page-0001.jpg)
























Comments