श्रीपीठ पर आरम्भ हुई श्री रामचरितमानस यज्ञोपवीत से पूर्व किये जाने वाले मांगलिक कार्य
लखीमपुर खीरी Apr 29, 2025 at 06:55 PM , 106पलियाकलां खीरी। श्रीपीठ आध्यात्मिक श्रीकुल आश्रम पर आगामी 30 अप्रैल अक्षय तृतीया पर एक दर्जन से अधिक बच्चों के होने वाले यज्ञोपवीत की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण करते हुये सोमवार से आश्रम में पूजन- अर्चन के साथ श्री रामचरितमानस अखंड पाठ के साथ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार आरंभ से पूर्व भूमि पूजन, माटी-मटकन पूजन, वन बाग तथा प्रकृति पूजन के मांगलिक कार्यक्रम का शुभारंभ कर खंभ स्थापना संपन्न हुआ।
आरम्भ के क्रम में यज्ञोपवीत से पूर्व होने वाले परंपरागत कार्यक्रम भी प्रारंभ हुये।
यह जानकारी देते हुए आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान आश्रम के संस्थापक आचार्य गोविंद माधव मिश्र ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया परशुराम जयंती के अवसर पर एक दर्जन बच्चों के अभिभावकों ने यज्ञोपवीत कराने के लिये पंजीकरण कराये हैं।
जिसकी समस्त तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं,सोमवार को सुसज्जित यज्ञ मंडप में कुल परंपरानुसार विभिन्न कार्यक्रम प्रारंभ हुये। मंगलवार को पाठ के समापन के बाद शाम को भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई जायेगी, बुधवार अक्षय तृतीया के दिन विधि विधान से सामूहिक यज्ञोपवीत संपन्न कराने के बाद शहर में भगवान परशुराम जी की भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा निकलेगी और माता रेणुका रसोई के प्रसाद का भोग लगाकर विशाल भंडारा भी आयोजित होगा इस अवसर पर मुख्य रूप से आचार्य गोविंद माधव मिश्र के अतिरिक्त पंडित सोमेश मिश्रा, विकास दीक्षित, रामचंद्र शुक्ल, विश्वकान्त त्रिपाठी पवन दीक्षित ,पवन अवस्थी, धनेंद्र शुक्ला उमाशंकर मिश्रा कृष्ण कुमार दिवाकर सहित योगो पवित्र करने आए ब्राह्मण बटुक मौजूद रहे तथा लगभग तीन दर्जन से अधिक माता और बहनें भी मांगलिक कार्य में शामिल हुई।






_page-0001.jpg)
























Comments