महिला उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर 30 अप्रैल को महिला जनसुनवाई

लखीमपुर खीरी , 97

लखीमपुर खीरी। महिलाओं के उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा. सदस्य सुजीता कुमारी 30 अप्रैल को लखीमपुर खीरी में विशेष दौरे पर रहेंगी। उक्त आशय की जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव ने दी।
अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह जिला मुख्यालय पर निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग कलेक्ट्रेट में महिला जनसुनवाई करेंगी, जहां आवेदक एवं आवेदिकाओं की समस्याओं को सीधे सुनकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। जनसुनवाई के उपरांत सुजीता कुमारी वन स्टॉप सेंटर, महिला बंदी गृह, आंगनबाड़ी केंद्र एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेहजम का निरीक्षण भी करेंगी। इस निरीक्षण के दौरान वह संस्थागत व्यवस्थाओं का मूल्यांकन कर सुधारात्मक कदमों के सुझाव भी देंगी, ताकि महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सहयोगी माहौल तैयार किया जा सके।

Related Articles

Comments

Back to Top