कब्जेदारी को लेकर गोली चलाने प्रापर्टी डीलर गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 145

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के कुशल नेतृत्व में, कोतवाली पुलिस द्वारा 17.04.2025 गुरुवार को मु0अ0सं0-324/25 धारा 109(1)/352/351(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त संजय गुप्ता पुत्र वीरेन्द्र गुप्ता को घटना में प्रयुक्त 01 अदद लाइसेन्सी बन्दूक व 02 खोखा कारतूस बरामद कर ग्राम बुढनापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में कोतवाली सदर पर धारा-30 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनाँक 15.04.2025 को थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सफीपुर के मजरा कटईपुरवा स्थित जमीन गाटा संख्या-371 करीब 19 मीटर चौडा चकमार्ग (रास्ता) है, जिसमें मौके पर वर्तमान में करीब 14 मीटर जमीन पर ग्रामवासी झोपडी, कच्चा मकान, पक्की सरकारी कॉलोनी बनाकर अवासित हैं तथा शेष करीब 05 मीटर चौडा कच्चा रास्ता है। उक्त विवादित चकमार्ग के पीछे गाटा संख्या-327 स्थित है। उपरोक्त गाटा संख्या-371 चकमार्ग (रास्ता) पर कब्जेदारी को लेकर लाइसेन्सी बन्दूक से जान से मारने की नीयत से फायर किया गया था, जिसमें तरन्नुम, अहद, मंजू घायल हो गए थे। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर वादी बब्लू उर्फ बग्गल पुत्र मुबारक नि0 कटुईपुरवा मजरा सफीपुर थाना कोतवाली सदर द्वारा दी गई तहरीरी सूचना बावत विपक्षीगण द्वारा गालियां देकर एवं जान से मारने की नीयत से मंजू पत्नी हजारी के ऊपर अपनी बन्दूक से फायर कर देने, जिससे वादी की पत्नी तरन्नुम एवं पुत्री जोया व पुत्र अहद के घायल हो जाने एवं जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे दिया गया। वादी की तहरीरी सूचना के आधार पर दिनांक 15.04.2025 को थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 324/2025 धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जिससे सम्बन्धित मुख्य अभियुक्त संजय गुप्ता पुत्र वीरेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी मो0 शास्त्रीनगर थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी को आज थाना पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त एक अदद बन्दूक लाइसेन्सी व 02 अदद खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में 1-उ0नि0 दीपक तिवारी 2-हे0का0 अम्बरीष भट्ट 3-हे0का0 अनिल कुमार 4-का0 गौरव कुमार शामिल रहे

Related Articles

Comments

Back to Top