आरएलडी ने धूमधाम से मनाई बाबा साहब की जयंती

लखीमपुर खीरी , 107

लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जिला अध्यक्ष सीमाब अहमद चांद मियां तराई क्षेत्र महासचिव पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में बिलोबी मेमोरियल हाल के सामने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवन व उत्कृष्ट कार्यों पर एक गोष्ठी का आयोजन पंजाबी रसोई स्थित हाल में किया गया।जिला अध्यक्ष ने अवगत कराया कि आज से राष्ट्रीय लोक दल पार्टी का सदस्यता अभियान प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला महासचिव सरोज दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी,डॉक्टर अनुराग शुक्ला, चंद्रप्रकाश बाजपेई एडवोकेट, देशराज वर्मा एडवोकेट, देवराज मौर्य, शिवराज, रमेश वर्मा, अमित शुक्ला, रामनाथ, योगेंद्र वाजपेई, प्रदीप तिवारी, श्रीमती प्रेमा देवी, सुवा लली फूल कुमारी, सुखरानी, रेणु देवी, मीना देवी, सुमन देवी, उषा देवी, सुभद्रा देवी ,राममिलन मिश्रा सहित तमाम  कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top