साइबर क्राइम द्वारा पीडितों के क्रेडिट कार्ड/खातों से फ्राड कर निकाले गये रुपयों को वापस कराया गया
लखीमपुर खीरी Apr 10, 2025 at 07:30 PM , 113लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन कुमार गौतम के कुशल पर्यवेक्षण तथा सी०ओ० साइबर क्राइम, रमेश कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में साइबर अपराध के विरुद्ध निरन्तर चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत आवेदक के खाते से फ्राड कर निकाली गयी 74,700/- रुपये की धनराशि थाना साइबर क्राइम पुलिस खीरी द्वारा वापस करायी गयीI आवेदिका अर्चना गौतम नि0 लखीमपुर थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी द्वारा प्रार्थना पत्र बावत आवेदिका के खाते से विपक्षी के खाते में 10,000/- रुपये की धनराशि चली गयी। आवेदिका को सम्पूर्ण धनराशि वापस कराई गयी। व आवेदक सोनू कुमार नि0 थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी के द्वारा प्रार्थना पत्र बाबत आवेदक के खाते से 64,751/- रुपये की धनराशि कट गयी थी। आवेदक को 64700/- रुपये वापस करवाए गए। उपरोक्त प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करते हुये साइबर क्राइम पुलिस थाने के द्वारा जिन खातों / मर्चेन्ट के पास पैसो का लेन-देन किया गया था बैंक को मेल कर उक्त खाते होल्ड / फ्रीज कराए गए व बैंक की सहायता से आवेदकों की धनराशि 74,700/- रुपये वापस कराया गया। जिसके लिए आवेदको के द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम की प्रशंसा करते हुये आभार व्यक्त किया गया।साइबर क्राइम पुलिस टीम में नि0 श्री राम खेलावन राणा मय टीम साइबर क्राइम थाना जनपद खीरी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments